एसिडिटी के लिए कौन सा फल अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:20

पेट में ज्यादा बनती हो गैस, तो ये 5 फल दिला सकते हैं इस दिक्कत से निजात -

केला गैस की दिक्कत से राहत देने में मदद करता है. केले में फाइबर होता है जो गैस को कंट्रोल करने में अच्छी भूमिका निभाता है. केला खाने से एसिडिटी भी नहीं होती है.

तरबूज खाने से भी गैस की दिक्कत में राहत मिलती है. इतना ही नहीं तरबूज में मौजूद फाइबर खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है साथ ही एसिडिटी से भी राहत देता है.

खीरा खाने से गैस की दिक्कत से निजात मिलती है. इतना ही नहीं खीरा खाने से पेट में ठंडक रहती है साथ ही पेट की जलन भी शांत होती है. इसके साथ ही बॉडी हाइड्रेड रहती है.

गैस से राहत देने में अंजीर भी अच्छा रोल निभाता है. इसमें काफी मात्रा में विटामिन बी, सी, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है. ये कब्ज और एसिडिटी से भी राहत देने में मदद करता है.

कीवी को भी आप गैस की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. कीवी खाने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है साथ ही सेहत को कई और फायदे भी मिलते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info